सीहोर। गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में लोगों ने चीन का विरोध किया। यहां लोगों ने चीन के राष्ट्रपति के पोस्टरो को चप्पल से मारते हुए चाइनीज समान और फोटो में आग लगाई।
गौरतलब है कि चीनी सेना द्वारा धोखे से किए गए हमले में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं। इसे लेकर पूरे देश में चीन के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। मध्यप्रदेश के सीहोर में भी लोगों में चीन के खिलाफ आक्रोश देखा गया।
गुरुवार को शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र में लोगों ने चाइना के समान का विरोध किया। इस दौरान चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चाइना के सामान को जलाया। साथ ही ने चीन के राष्ट्रपति के फोटो को चप्पलों से पीटते हुए आग जलाई। इस दौरान लोगों ने साथी लोगों से भी अपील की कि वह चाइना के सामान की खरीदारी ना करें बहिष्कार करें।
