May 18, 2026

19 दिनों में कोरोना संक्रमण के महज 3 हजार मामले, 6 जिले कोरोना मुक्त

भोपाल। प्रदेश सरकार का दावा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश की स्थिति सुधार आ रहा है। पिछले 19 दिनों में प्रदेश में 3000 से भी कम संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश के छह जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 24 जिलों में 10 से कम एक्टिव मरीज है। इस बीच गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 182 नए मामले सामने आए हैं जबकि 244 लोग ठीक होकर अपने घर लौटे। प्रदेश में अब तक 11426 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 8632 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय 2308 एक्टिव केस बचे है।

इंदौर में गुरुवार को 2439 सैंपल की जाँच में से 55 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह इंदौर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4246 हो गई है। वहीं 189 लोग महामारी से अपनी जान गवां चुके हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 908 है।

राजधानी भोपाल में गुरुवार को 62 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 16 मामले ऐशबाग के महामाई का बाग़ क्षेत्र से सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2634 हो गई है। वहीं गुरुवार को 23 मरीज ठीक होने के बाद अपने घर लौट गए।

गुरुवार को महाकौशल व विंध्य में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 5 मामले जबलपुर, 3-3 मामले नरसिंहपुर, बालाघाट और पन्ना में और 1-1 मामला सतना, कटनी व सिवनी से सामने आया है। वहीं बुंदेलखंड के पन्ना में 3 मामले सामने आए हैं।

उज्जैन में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। इससे यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 831 हो गई है। यहां कोरोना के कारण अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। रतलाम में गुरुवार को तीन लोगों में संक्रमण के पुष्टि हुई है जबकि एक 60 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है। इसके अलावा देवास में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri