May 18, 2026

भिंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कथा वाचक को बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराया

भिंड। मध्यप्रदेश में भिंड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने अपहृत कथा वाचक को बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया है। कथा वाचक को ग्वालियर के शताब्दी पुरम से मुक्त कराया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

दरअसल तीन दिन पहले भिंड जिले के गोहद थाना के अन्तर्गत आने वाले पिपरसाना गांव से कथा कराने के लिए कथा वाचक को अज्ञात बदमाश अपहरण कर ले गए थे। बदमाश कथा वाचक को छोड़ने के एवज में 30 लाख की फिरौती मांग रहे थे।

दूसरी तरफ एसपी मनोज सिंह ने कथा वाचक को बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए एएसपी संजीव कंचन के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई थी। आख़िरकार पुलिस ने कथा वाचक को छुड़ा लिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri