May 18, 2026

प्रदेश में घटी कोरोना संक्रमण की दर, रविवार को सामने आए 194 नए मामले

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि लॉकडाउन हटाने के बावजूद प्रदेश में कोरोना संक्रमण की गति निरंतर धीमी होती जा रही है। मध्यप्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट घटकर 1.43 प्रतिशत हो गई है, जबकि देश की कोरोना ग्रोथ रेट 3.63 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश पूरी तरह कोरोना समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।

मंलगवार को प्रदेश में कोरोना के 194 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 12261 पर पहुँच गई हैं जबकि मरने वालों की संख्या 525 हो गई है।

इस बीच मंगलवार को इंदौर में कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं। मंलगवार को इंदौर में 1508 सैंपल की जाँच की गई, जिसमें से महज 34 सैंपल ही पॉजिटिव आए हैं। हालांकि मंगलवार को इंदौर में चार लोगों की मौत कोरोना से हुई। इससे शहर में मरने वालों का आंकड़ा 207 पर पहुँच गया है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 964 है।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 37 नए मामले सामने आए हैं। इससे भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 2817 हो गई है। इस बीच मंगलवार को 26 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 813 है।

मंगलवार को उज्जैन में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे उज्जैन में संक्रमित मरीजों की संख्या 849 हो गई है जबकि 69 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 70 है।

रतलाम में मंगलवार को चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहीं चार लोग ठीक होने के बाद अपने घर लौट गए। यहां अब तक 141 मामले सामने आ चुके हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 19 है।

मंगलवार को ग्वालियर-चंबल में कोरोना के सर्वाधिक 55 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से मुरैना में मंगलवार को कुल 19 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा भिंड में 22, ग्वालियर में 11 और श्योपुर 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जबलपुर में मंगलवार को 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 371 हो गई है। इनमें से 296 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 61 एक्टिव केस है। इसके अलावा मंगलवार को पन्ना में 3, बालाघाट में 2 और दमोह-सतना व नरसिंहपुर में एक-एक मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri