पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर से टिड्डी दल ने हमला कर दिया है। टिड्डियों के दल ने रीवा से होते हुए पन्ना में प्रवेश किया है। पन्ना से अब टिड्डियों का दल छतरपुर की ओर जा रहा है।
बता दे कि पन्ना में टिड्डी दल के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग थाली, ढोल, नगाड़े और प्रशासन हूटर बजाकर टिड्डियों को भगाने प्रयास कर रहा है। साथ ही पन्ना जिला प्रशासन ने छतरपुर जिला प्रशासन को टिड्डियों के दल के पहुंचने की सूचना से अवगत करा दिया है।
