इंदौर। वंदे भारत मिशन के तहत यूक्रेन में फंसे 144 भारतीयों को इंदौर लाया गया। एयर इंडिया का विशेष विमान मंगलवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। 144 यात्रियों में से 29 यात्री इंदौर के हैं जबकि बाकि यात्री मप्र के दूसरे जिलों सहित छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र के हैं।
इंदौर एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है। इंदौर के सभी यात्रियों को क्वारंटाइन किया गया है, जबकि दूसरे जिले और राज्यों के यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। यह सभी अपने-अपने जिले में क्वारंटाइन रहेंगे।
