भोपाल। मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के लिए उज्जैन संभाग सहित धार, होशंगाबाद, सागर और छिंदवाड़ा जिले में भारी वर्षा की चेतावनी जाहिर की है।
इनके अलावा मौसम विभाग ने भोपाल, उज्जैन संभागो के जिलों और धार, इंदौर, खंडवा, खरगोन, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, सागर, दमोह जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना जाहिर की है।
बता दे कि पिछले 24 घंटों के दौरान शहडोल संभाग के जिलों सहित रीवा, जबलपुर जिलों और सागर संभागों के कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है।
