भोपाल। गुरुवार को शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। लंबे समय तक चले मंथन के बाद आख़िरकार मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों पर सहमति बन गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मंत्रिमंडल के नामों को हरी झंडी दे दी है।
बता दे कि शिवराज सिंह चौहान ने आज खुद मंत्रिमंडल के विस्तार का ऐलान किया है। इस दौरान शिवराज ने कहा कि मंथन से अमृत निकलता है और विष को शिव पी जाते हैं।
शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सामने आ रही खबरों के अनुसार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शिवराज की सूचि में से कई दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखाया है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहता है।
