झाबुआ। कोरोना वायरस को लेकर दिए गए विवादित बयान के कारण कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के खिलाफ झाबुआ कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायतकर्ता ने कांतिलाल भूरिया पर कोरोना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।
बता दे कि मंगलवार को शिवराज सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन के दौरान झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने विवादित बयान दिया है। कांतिलाल भूरिया ने अपने बयान में कहा था कि देश में कोरोना से ढाई लाख और प्रदेश में 50 हजार मौतें हुई हैं।
