उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी ने किसान से रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय परिसर से ही पटवारी को गिरफ्तार किया।
दरअसल आरोपी पटवारी ने ताजपुर ग्राम के किसान अमर सिंह से जमीन के नामांतरण करने के बाद अमल आदेश देने के लिए रिश्वत की मांग की थी। इस पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारकर पटवारी को कलेक्टर कार्यालय परिसर से ही 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
