उमरिया। शुक्रवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की खाल की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शहडोल जिले से गिरफ्तार किया गया है और उन्हें बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ताला लाकर पूछताछ की जा रही है।
दरअसल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन को मुखबिर से दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की खाल की तस्करी करने को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील के दबरोहा गांव से गिरफ्तार किया है। प्रबंधन ने आरोपियों के पास से पैंगोलिन की 16 खाल बरामद की है।
