ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार शाम को एक बार फिर से टिड्डी दल ने हमला कर दिया। टिड्डी दल के हमले से किसानों के बीच हड़कम्प मच गया। किसानों ने थाली, ढोल बजाकर व ट्रैक्टर चलाकर टिड्डी दल से अपनी फसलों को बचाया।
दरअसल शुक्रवार शाम को ग्वालियर के गिरवाई क्षेत्र के वार्ड 65 सहित डबरा व भितरवार के बागवई, चरखा, इकहरा, गड़ाजर व पचौरा आदि गांवों में टिड्डियों का दल देखा गया। टिड्डी दल के हमले से किसानों के बीच हड़कम्प मच गया। किसानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी।
ऐसे में किसानों ने टिड्डी दल को भगाने के लिए थाली और ढोल नगाड़े बजाए। साथ ही थाली बजाई, ढोल नगाड़े बजाए टिड्डी दल को आगे भगाया। हालांकि इसके बावजूद कई जगहों पर टिड्डियों के दल ने धान की फसल को नुकसान पहुँचाया।
