May 17, 2026

मप्र केसरी रहे पहलवान घनश्याम शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

इंदौर। मध्य प्रदेश केसरी रहे जाने-माने पहलवान और अभिनेता दीपक शर्मा के पिता घनश्याम शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत ख़राब चल रही थी।

बता दे कि इंदौर के बियाबानी में रहने वाले घनश्याम शर्मा जाने-माने पहलवान है। आत्महत्या करने से पहले घनश्याम शर्मा ने अपने बड़े बेटे राजकुमार शर्मा से कहा था कि मैं नहाकर आ रहा हूँ। तुम तैयार हो जाओ। फिर अस्पताल चलेंगे। लेकिन जब उनका बेटा तैयार होकर अंदर कमरे में गया तो देखा कि पिता फंदे पर लटके हुए थे।

राजकुमार शर्मा ने पड़ोसियों की मदद से पिता को फंदे से उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या क्योंकि इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

बता दे कि घनश्याम शर्मा इंदौर केसरी, मध्य प्रदेश केसरी, इंदौर भीम और मालवा मेवाड़ केसरी रह चुके हैं। उनके दो बेटे राजकुमार शर्मा और दीपक शर्मा है। उनकी दो-दो मिठाई की दुकानें हैं। एक दुकान पर वह खुद बैठते थे जबकि दूसरी पर उनके दोनों बेटे। बड़ा बेटा राजकुमार भजन गायक है जबकि छोटा बेटा दीपक एक्टर है। दीपक दंगल, सुल्तान और पद्मावत जैसी फिल्मों में काम कर चुका है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri