May 17, 2026

मध्यप्रदेश में जारी है तबादलों का सिलसिला, कई आईपीएस अफसरों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश तबादलों का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों हुए आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसको लेकर गृह विभाग की ओर से तीन सूचियां जारी की गई है।

इसके तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक विसबल, सेंट्रल रेंज भोपाल दीपक वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक होशंगाबाद रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन रेंज मनीष कपूरिया को पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल के सेनानी सचिन अतुलकर को हॉकफोर्स पुलिस हैडक्वाटर भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार पांडे का सेनानी, 25वीं वाहिनी भोपाल के पद पर स्थानांतरण किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक टीके विद्यार्थी का सेनानी 34वीं वाहिनी धार के पद पर स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह पुलिस मुख्यालय भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार सहवाल का पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया के पद पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं संजय सिंह का पुलिस अधीक्षक पीटीएस, भौरी, भोपाल के पद से पुलिस अधीक्षक जिला डिंडौरी के पद पर स्थानांतरण किया गया है।

क्राइम भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया का सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में स्थानांतरण किया गया है। गोपाल धाकड़, सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्पेशल ब्रांच पुलिस हेड क्वार्टर भोपाल को एडिशनल एसपी क्राइम भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। इनके अलावा सीएसपी स्तर के तीन अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri