शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कोरोना की रोकथाम के लिए कलेक्टर के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाया है। नगर पालिका परिसर में लगाए गए कैंप में व्यापारियों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।
तीन दिनों के लिए लगाए गए कैंप के पहले दिन 87 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था। गुरुवार को कैंप में 50 से ज्यादा व्यापारियों की जांच की गई। 17 जुलाई को भी कैंप में टेस्ट होगा। वहीं दूसरी तरफ शिवपुरी में बीच गुरुवार को फुल लॉकडाउन रहा। इस दौरान बाजार में दुकानें बंद रही।
गौरतलब है कि ग्वालियर-चंबल अंचल सहित शिवपुरी में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी शिवपुरी में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं।
