May 20, 2026

जबलपुर में कोरोना वायरस का एक और मरीज पॉजिटिव, प्रदेश में अब तक 6 मामले

जबलपुर। जबलपुर में कोरोना वायरस का एक और मरीज सामने आया है। यह मरीज दुबई से लौटे उसी व्यापारी के सम्पर्क में आया था, जिसमें कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है।

इन 6 कोरोना वायरस मरीजों में पांच जबलपुर और एक भोपाल में सामने आया है। जबलपुर में सामने आए मरीजों में से तीन दुबई से जबकि एक जर्मनी से जबलपुर आया था। वहीँ हाल ही में एक मरीज को दुबई से आए कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण कोरोना वायरस हुआ है।

भोपाल में एक 26 वर्षीय लड़की कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है। यह लड़की लंदन में लॉ की पढ़ाई कर रही है और 17 मार्च को दिल्ली पहुंची थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर डॉक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया था। इससे बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल आई थी। रविवार को लड़की के परिजनों ने कलेक्टर तरुण पिथौड़े से सम्पर्क कर कोरोना जांच की मांग की थी। इसके बाद लड़की की जाँच की गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri