जबलपुर। सेंट्रल जेल जबलपुर में कोरोना वायरस की दस्तक ना हो इसके लिए गेट पर एक ऑटोमेटिक सैनिटाइजर शावर लगाया गया है। इससे शावर के नीचे से गुजरने पर केमिकल का शरीर पर छिड़काव होता है। इससे शरीर पर मौजूद वायरस समाप्त हो जाता है।
बता दे कि इस ऑटोमेटिक सैनिटाइजर शावर को शहर के ही एक इंजीनियर ने मात्र छह हजार रुपए की लागत में तैयार किया है। इसे सेंट्रल जेल के गेट पर लगाया गया है। सेंट्रल जेल के अंदर और बाहर जाने वाले हर शख्स को इस शावर के नीचे से होकर गुजरना होगा, जिससे वह संक्रमण मुक्त हो सके।
दरअसल सेंट्रल जेल में इस समय लगभग 3500 कैदी रहते है। ऐसे में अगर कोई संक्रमित व्यक्ति सेंट्रल जेल में आ जाता हैं तो हालत बिगड़ सकते हैं। इसको देखते हुए सेंट्रल जेल के गेट पर ऑटोमेटिक सैनिटाइजर शावर लगाया गया है।
जेल अधीक्षक गोपाल ताम्रकार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि शहर का एक इंजीनियर स्वदेशी तकनीक से सैनिटाइजर शावर बना रहा है। इस पर उन्होंने युवक से सम्पर्क करके सेंट्रल जेल के गेट पर इसे लगाने के लिए कहा था।
