नागदा। नागदा में कोरोना वायरस का पहला मरीज सामने आया है। नागदा के 22 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। फ़िलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही युवक के परिवार के 9 लोगों को आइसोलेट किया गया है।
दरअसल नागदा के एप्रोच रोड़ के पीछे, नई दिल्ली क्षेत्र निवासी मोहसिन पिता अनवर उम्र 22 वर्ष को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत थी। मोहसिन के पिता उसे शासकीय अस्पताल लेकर गए यहाँ उसे प्रारंभिक जांच के बाद उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। आज आई रिपोर्ट में अनवर को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है।
नागदा मेडिकल ऑफिसर डॉ कमल सोलंकी ने बताया कि युवक कोरोना पोसिटिव पाया गया है। वह 1 या 2 तारीख को इंदौर के चंदन नगर से ट्रक में सवार होकर नागदा आया था। फिलहाल प्रशासन ने रिपोर्ट आने के तत्काल बाद ही परिवार के 9 लोगों को उज्जैन रेफर कर आइसोलेट कर दिया है।
