विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में अनोखी बच्ची का जन्म हुआ है। बच्ची का जन्म सिर्फ सिर और धड़ के साथ हुआ है। बच्ची के जिसके न तो हाथ हैं और न ही पैर। अनोखी नवजात बच्ची पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस अनोखी बच्ची का जन्म विदिशा जिले के सिरोंज इलाके के पास स्थित सांकला गाँव में सोनू वंशकार के घर हुआ है। हैरानी की बात यह है कि सिर्फ सिर और धड़ के साथ जन्मी बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।
डॉक्टर राहुल चउदा के अनुसार ये जन्मजात विकृति है जो कि ट्रेट अमेलिया बीमारी के कारण हो सकती है, बहरहाल बच्ची के जन्म के बाद से ही फ़ोटो वायरल होना शुरू हो गया, जिसे कोई बीमारी की शक्ल में देख रहा है तो कोई भगवान का अवतार भी मान रहा है पर माँ-बाप के लिए उनकी बेटी ही है।
दूसरी तरफ बच्ची का जन्म घर पर ही होने के कारण आम आदमी को अस्पताल से जोड़ने के सरकारी दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गाँव में घर पर ही डिलेवरी होना आंगनबाड़ी ,आशा कार्यकर्ता और अन्य ज़िम्मेदारों के गैर ज़िम्मेदाराना रवैये को उजागर कर रही है। इसकी पूरी जवाबदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भी है क्योंकि गाँव की गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड इनके पास ही होता है और देखरेख भी, ऐसे में घर पर ही बच्ची का जन्म होना समझ से परे है।
