भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 12965 पर पहुँच गई है। इनमें से 9971 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना के 2444 सक्रिय मरीज है।
शनिवार को राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के 40 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो गई है। इससे राजधानी में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 2967 हो गए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 95 हो गई है। भोपाल में अब तक 2044 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
इंदौर में भी शनिवार को 40 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में शनिवार को 1534 सैंपल की जाँच की गई। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमण के 4615 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा शनिवार को हुई चार मौतों के बाद इंदौर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 222 पर पहुँच गया है। इंदौर में इस समय 978 सक्रिय मरीज है।
लॉकडाउन हटने के बाद ग्वालियर-चंबल में कोरोना के मामले बढ़ने की रफ़्तार तेज हो गई है। शनिवार को यहां कोरोना के 76 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है। सबसे ख़राब स्थिति मुरैना की है। यहां शनिवार को 47 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 16 मामले ग्वालियर, 9 मामले भिंड, 2 मामले दतिया और 1-1 मामला शिवपुरी-श्योपुर से सामने आया है। ग्वालियर-चंबल में अब तक कोरोना के 1013 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 300 मामले तो पिछले सात दिनों में ही सामने आए हैं। ग्वालियर में अब तक कोरोना के 351, मुरैना में 326 और भिंड में 207 मामले सामने आ चुके हैं।
शनिवार को शाजापुर-रतलाम में कोरोना के 4-4 जबकि देवास में 3 नए मामले सामने आए हैं। रतलाम में अब तक संक्रमण के 148 नए मामले सामने आए हैं जबकि 60 मामले सामने आ चुके हैं। देवास में अब तक सामने आए 213 पॉजिटिव मरीजों में से 172 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जबलपुर में शनिवार को कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं। इस जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 392 हो गए हैं। इनमें से 309 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
