सीहोर। सीहोर जिले में मकर संक्रांति पर पाड़ो की लड़ाई का आयोजन किया गया। पाड़ो की लड़ाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पाड़ो की लड़ाई की परम्परा सीहोर में सालों से चली आ रही है।
दरअसल सीहोर जिले में भोपाल इंदौर हाइवे पर स्थित ग्राम शेरपुर के पास हर साल यादव समाज पाड़ो की लड़ाई का आयोजन करता है। इस बार ग्वालटोली क्षेत्र के अमन यादव के पाड़े और बढियाखेड़ी के पाड़े के बीच लड़ाई हुई। लड़ाई में ग्वालटोली के पाड़े ने बलियाखेड़ी के पाड़े को परास्त कर दिया।
यादव समाज के रवि यादव ने बताया कि मकर सक्रांति के अवसर पर हर वर्ष पाड़ो की लड़ाई का आयोजन किया जाता है। लड़ाई को देखने उत्साह के साथ लोग आते हैं। आज भी पाड़ो की लड़ाई देखने भारी भीड़ उमड़ी जिसमे ग्वालटोली पाड़े ने बढियाखेड़ी के पाड़े को हरा दिया। लड़ाई की प्राचीन सभ्यता है जो लंबे समय से चली आ रही है।
