May 16, 2026

माखनलाल विश्वविद्यालय में छात्रों की पिटाई मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने तलब की रिपोर्ट

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि में छात्रों की पिटाई के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह रिपोर्ट आरटीआई कार्यकर्ता अजय पाटीदार की शिकायत के आधार पर मांगी है। इस मामले में मुख्य सचिव विश्वविद्यालय प्रशासन से जानकारी लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजेंगे।

दरअसल आरटीआई कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि में प्रोफ़ेसर दिलीप मंडल और मुकेश कुमार को बर्खास्त करने के लिए छात्र शांतिपूर्ण आन्दोलन कर रहे थे। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों को बेरहमी से पीटा गया। छात्रों को पांचवी मंजिल से नीचे तक सीढ़ियों से घसीटते हुए लाया गया। आपसे आग्रह है कि इस मामले में संज्ञान लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करें।

अजय पाटीदार की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय के सेक्शन ऑफिसर आशीष कुमार मिश्रा की ओर से प्रदेश के मुख्य सचिव को 24 दिसंबर को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा था। साथ ही की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को अवगत कराने के लिए भी कहा था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri