भोपाल। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी ने बताया कि अब प्रदेश में सरकार खुद ही मास्क और सेनिटाइजर की बिक्री करेगी।
दरअसल कोरोना वायरस के कारण बाजार में मास्क और सेनिटाइजर की डिमांड बढ़ गई है। इस कारण मास्क और सेनिटाइजर की कालाबाजारी होने की खबरे भी सामने आ रही है। ऐसे में सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए मास्क और सेनिटाइजर की बिक्री शुरू करने का फैसला लिया है।
