राजगढ़। सरकार ने ब्यावरा मामले में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम रमेश पांडे को हटा दिया है। उनकी जगह संदीप अस्थाना को ब्यावरा का एसडीएम नियुक्त किया गया है। दरअसल ब्यावरा में हुए बवाल में एसडीएम की निष्क्रिय भूमिका को देखए हुए यह कार्रवाई की गई है।
दरअसल राजगढ़ जिले के ब्यावरा में सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली में जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान कलेक्टर ने भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया था। इससे प्रदेश की सियासत गरमा गई। भाजपा लगातार कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं कांग्रेस के कई बड़े नेता कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के बचाव में आ खड़े हुए हैं।
