May 18, 2026

मंडला में धान की बंपर आवक, 10 लाख क्विंटल पार हुई आमद

मंडला। मंडला जिले में हुई अच्छी बारिश से इस बार धान का बंपर उत्पादन हुआ है। इसका असर मंडियों में भी साफ़ देखा जा रहा है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जा रही है। सभी खरीदी केन्द्रों पर धान की भरपूर आवक है। जिले में खरीदी का लक्ष्य 10 लाख क्विंटल रखा गया था जो कि पार हो चुका है। मौसम को देखते हुए जिले के सभी खरीदी केन्द्रों में रविवार को भी खरीदी की गई। शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद तेजी से धान तुलाई की जा रही है।

हालाँकि जहाँ एक तरफ खरीदी केन्द्रों में धान की बंपर आवक हो रही है, वहीँ दूसरी तरफ केन्द्रों में उठाव समय पर नहीं होने से बड़ी मात्र में धान रखी हुई है। नादिया खरीदी केंद्र में पांच दिन से धान का उठाव नहीं होने से करीब 50 हजार बोरी रखी हुई है। ऐसे में अगर बारिश हो गई तो धान पानी में भीगने के आसार है। अन्य खरीदी केन्द्रों में भी मौसम को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

वहीँ कजरवाड़ा खरीदी केंद्र में किसानो को अपने धान की तुलाई के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। यहाँ दोपहर तक धान तुलाई का काम शुरू नहीं हो सका। किसान खरीदी प्रभारी का इंतजार करते रहे। दोपहर तक खरीदी प्रभारी द्वारा धान तुलाई के निर्देश नहीं दिए गए थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri