May 17, 2026

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकी

भोपाल। राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल के कमला नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार प्रज्ञा ठाकुर ने शिकायत की है कि उन्हें कई बार अज्ञात नंबर से फोन कर धमकी दी गई है।

दरअसल कुछ दिनों पहले प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने बयान में कहा था कि हनुमान चालीसा की आध्यात्मिक शक्ति से कोरोना वायरस ठीक हो सकता है। पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले ने फ़ोन पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर से कहा कि खूब हनुमान चालीसा करवाओ पर जिंदा नहीं बचोगी।

यहीं नहीं धमकी देने वाले ने राम मंदिर भूमि पूजन सहित कई मुद्दों का जिक्र किया। इसके अलावा आरोपी ने भाजपा के कई बड़े नेताओं के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने साध्वी प्रज्ञा की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri