May 17, 2026

मध्यप्रदेश में 30 हजार के पार पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुँच गया है। प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 917 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 30134 हो गई है।

बुधवार को राजधानी भोपाल में कोरोना विस्फोट हुआ। यहाँ संक्रमण के 250 नए मामले सामने आए हैं। इससे भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 6250 हो गई है। इनमें से 3721 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 2023 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में भोपाल, इंदौर से भी आगे निकल गया है।

इंदौर में बुधवार को कोरोना के 84 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 7216 हो गई है। इंदौर में इस समय 2016 सक्रिय मरीज है। बुधवार को इंदौर में 184 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर लौटे। इसके अलावा बुधवार को दो लोगों की मौत के बाद इंदौर में मरने वालों का आंकड़ा 310 पर पहुँच गया है।

बड़वानी में लगातार दूसरे दिन कोरोना विस्फोट हुआ। बुधवार को यहाँ कोरोना के 73 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 608 हो गई है। उज्जैन में बुधवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इससे उज्जैन में संक्रमित मरीजों की संख्या 1166 हो गई है। इसके अलावा देवास में 7 और रतलाम में 6 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को धार में 23, खंडवा में 16 और नीमच में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

ग्वालियर-चम्बल अंचल में बुधवार को कोरोना के 72 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 45 मामले ग्वालियर, 12 मामले मुरैना, 6 मामले दतिया, 5 मामले भिंड, 2-2 मामले शिवपुरी और श्योपुर से सामने आए हैं।

महाकोशल-विंध्य में बुधवार को 86 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 39 मामले जबलपुर, 22 मामले रीवा, 18 मामले नरसिंहपुर, दो-दो मामले अनूपपुर-डिंडौरी और एक-एक मामला कटनी, सिवनी और मंडला से सामने आया है। जबलपुर में अब तक कोरोना के 1130 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 767 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबलपुर में फ़िलहाल 336 सक्रिय मरीज है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri