उज्जैन। उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने योगेश सांगते पर हुई कार्रवाई के विरोध में पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर चक्का जाम कर दिया है। भाजपा नेता बीजेपी के जिला महामंत्री योगेश सांगते की गिरफ्तारी और रासुका लगाने का विरोध कर रहे हैं।
दरअसल योगेश सांगते ने आपत्तिजनक बयान दिया था कि महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद कहा था कि उज्जैन में एक धर्म विशेष द्वारा महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। अगर प्रशासन अगले तीन-चार दिन में इन लोगों को नहीं हटाएगा तो हम हटाने का काम करेंगे, जो ठीक नहीं होगा।
उनके इस बयान के बाद पुलिस ने योगेश सांगते पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रासुका लगाई थी।
