शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पंचायत चुनाव के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामला शिवपुरी जिले के मायापुर थाना के ग्राम खडीचरा का है। यहाँ पंचायत चुनाव के चलते यादव समाज के दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें राजपाल यादव नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा दो लोग अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमने खूनी संघर्ष में शामिल 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इनमें से 8 लोगों की गिरफ्तारी भी हो गई है।
