May 21, 2026

वाराणसी से इंदौर के बीच 20 फ़रवरी से शुरू होगी काशी महाकाल एक्सप्रेस

इंदौर। आईआरसीटीसी अपनी तीसरी प्राइवेट ट्रेन वाराणसी से इंदौर के बीच शुरू करने जा रहा है। ट्रेन को काशी महाकाल एक्सप्रेस के नाम से चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 20 फरवरी से की जाएगी। ट्रेन 21 फरवरी को उज्जैन होते हुए इंदौर आएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार काशी महाकाल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। दो दिन यह ट्रेन लखनऊ होते हुए चलेगी जबकि एक दिन इलाहाबाद होते हुए चलेगी। दो ज्योतिर्लिंग को जोड़ने के उद्देश्य से चलाई जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस का टाइम टेबल अभी तय नहीं किया गया है।

काशी महाकाल एक्सप्रेस में सिटिंग की जगह स्लीपर कोच रहेंगे। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस तरह की यह पहली रेलगाड़ी होगी। इसमें किसी भी तरह के वीआईपी कोटे का प्रावधान नहीं है। ना ही किसी वर्ग को किराए में छूट दी जाएगी। ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा दिया जाएगा। अगर ट्रेन एक घंटा लेट होती है तो यात्रियों को 100 रुपए और 2 घंटे लेट होने पर 250 रुपए का रिफंड मिलेगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri