May 21, 2026

महिला पुलिसकर्मी को लेकर फ़रार हुआ बोलेरो चालक, पुलिस बल ने पकड़ा

सतना। दस्तावेज नहीं होने पर बोलेरो को यातायात थाने ला रही महिला पुलिसकर्मी को बोलेरो चालक अपने साथ लेकर गाँव पहुँच गया। मामले की सूचना मिलते ही अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी बोलेरो चालक को वाहन सहित थाने लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी के कथन पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र सिविल लाइन चौराहे का हैं। यहाँ यातायात महिला पुलिसकर्मी ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी को रोका। दस्तावेज मांगने पर पता चला कि आरोपी बोलेरो चालक के पास गाड़ी के दस्तावेज नहीं है। ऐसे में महिला पुलिसकर्मी बोलेरो में बैठ गई और आरोपी से गाड़ी को यातायात थाने ले जाने के लिए कहा। लेकिन आरोपी ने यातायात थाने के सामने गाड़ी रोकने की बजाय उसे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम ले गया।

ऐसे में महिला पुलिसकर्मी ने वायरलेस सेट के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सतना सीएसपी, थाना प्रभारी सिविल लाइन और थाना प्रभारी यातायात पूरे दलबल के साथ गांधी ग्राम पहुंचे और आरोपी शैलेंद्र सिंह को हिरासत में लिया। साथ ही बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई। बोलेरो चालक ने महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ की हरकत की है। पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक शैलेंद्र सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 57/2020, धारा353, 354, 366, 186 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri