राजगढ़। राजगढ़ जिले में ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी शव को बोरे में भरकर गाँव से बाहर ले गए और शव को आग लगा दी। ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाँव के बाहर जल रही चिता में पानी डाल कर अस्थियों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ घटना के बाद से आरोपी फरार है।
घटना राजगढ़ जिले के पपड़ेल चौकी के अंतर्गत आने वाले बारोल का पुरा गांव की है। यहाँ रहने वाली काली बाई की उसके ससुराल वालों ने ही हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी काली बाई के शव को गाँव के बाहर जलाकर फरार हो गए।
दरअसल काली बाई की शादी तीन साल पहले बिरम सिंह तंवर से हुई थी। मृतिका काली बाई का एक बेटा भी है। काली बाई के साथ उसका पति बिरम तंव, ससुर कवर लाल तंवर और उसकी सास ग्यारसी बाई आए दिन मारपीट करते थे।
मृतका के पिता मोर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से काली बाई और उसके ससुराल वालों के बीच विवाद चल रहा था। ससुराल के लोग दो दिन पहले ही उसे लेकर गए थे। उन्होंने कहा था कि वह अब काली बाई के साथ मारपीट नहीं करेंगे। लेकिन उन्होंने काली बाई को मौत के घात उतार दिया।
दूसरी तरफ पुलिस ने जब शव की जांच की और उसके बाद मृतिका के घर पहुंचे तो, वहां उसकी साड़ी के साथ ही पति बीरम के कपड़े में खून लगा हुआ था। जिससे कहीं न कहीं यह सिद्ध होता है कि जलाने से पहले मारपीट की वारदात घर में ही की गई हो।
