उज्जैन। उज्जैन में नील गायों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक फसलों को नुकसान पहुंचा रही नील गायों ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया है।
दरअसल जिले के बड़नगर क्षेत्र के गांव के चामला नदी पार क्षेत्र में नील गायों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। यहाँ एक किसान के खेत में नील गाय आ गई और फसलों को बर्बाद करने लगी। जब किसान उसे भगाने पहुंचा तो नील गाय ने किसान पर ही हमला कर दिया। अब किसान सरकार से नील गायों से फसलों को बचाने के लिए कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
