May 20, 2026

टोल नाके पर गार्ड को रौंदते हुए गुज़री इनोवा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

शिवपुरी। शिवपुरी में इनोवा कार बैरियर लगा रहे टोल कर्मचारी को रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में टोल कर्मचारी की मौत हो गई। इनोवा कार किसी बाइक को सवार को टक्कर मारकर आई थी। टोल कर्मचारी उसे रोकने के लिए बैरियर लगा रहा था। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दरअसल इनोवा कार ने शिवपुरी के पडोरा चौराहा पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। कोलारस थाने ने शिवपुरी के पूर्णखेड़ी टोल प्लाजा के कर्मचारियों से इस कार को रोकने के लिए कहा। टोल प्लाजा पर तैनात सुरक्षा गार्ड हरवंश परिहार बेरिकेड्स लगाकर कार को रोक रहा था। इसी दौरान कार चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी और हरवंश को कुचलते हुए गुना की ओर भाग निकला।

हादसे में हरवंश परिहार बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात इनोवा चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीबद्ध कर लिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri