नरसिंहपुर। नर्मदा शिप्रा न्यास समिति के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने शुक्रवार-शनिवार की रात को नरसिंहपुर जिले में तीन पोकलेन और एक जेसीबी मशीन पकड़ी। इस दौरान कंप्यूटर बाबा के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
दरअसल कंप्यूटर बाबा अवैध उत्खनन पकड़ने के लिए देर रात 12:15 बजे अधिकारियों के साथ नरसिंहपुर के गाडरवारा के समीप संसारखेडा (वेदर) घाट पहुंचे। इस दौरान वहां अवैध उत्खनन में शामिल तीन पोकलेन और एक जेसीबी मशीन को पकड़ा। बता दे कि कंप्यूटर बाबा इससे पहले भी अधिकारियों के साथ रात में अवैध उत्खनन पकड़ने के लिए निकल चुके हैं।
