August 3, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ बिना अनुमति प्रदर्शन करने, रास्ता रोकने व संक्रमण फैलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। भोपाल के टीटीनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

दरअसल बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी वहां मौजूद थे।

इस दौरान कांग्रेस नेता साईकिल पर सवार होकर रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री निवास तक जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें न्यू मार्केट रोड़ पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विरोध-प्रदर्शन खत्म कर दिया।

अब इस मामले में भोपाल के टीटीनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी के दौरान भीड़ जमा करने और लोगों का रास्ता रोकने के आरोप में केस दर्ज किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri