राजगढ़। राजगढ़ जिले की कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बद्रीलाल यादव के खिलाफ एसडीएम के आदेश की अवहेलना पर धारा 188 और कलेक्टर को अपशब्द बोलने पर 294 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सिटी थाना पुलिस ने एसडीएम की शिकायत पर शाम छह बजे प्रकरण दर्ज किया है।
गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के विरोध में आयोजित सभा के दौरान पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। सभा के दौरान बद्रीलाल यादव ने कहा था कि, “कलेक्टर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गोद में बिठाकर प्रेम से दूध पिलाती है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को चांटा मारती है। डंडा मारती है।”
