छतरपुर। ठंड से बचने के लिए छतरपुर में धूप सेंक रहा बच्चा अचानक छत से गिर गया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बच्चे को आनन-फानन में छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसे ग्वालियर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है।
बता दे कि घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बेड़री गांव की है। यहाँ रहने वाली जशोदा अहिरवार अपने एक साल के बच्चे अनिकेश अहिरवार को ठंड से बचाने के लिए छत पर धूप सेंकने के लिए ले गई थी। इस दौरान बच्चा खेलते-खेलते छत से नीचे गिर गया। इससे बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई हैं। बच्चे को पहले बमीठा अस्पताल फिर जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ से उसे छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर मेडिकल रेफर कर दिया है।
