May 19, 2026

महिला कलेक्टर पर टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री का फूंका पुतला

राजगढ़। राजगढ़ जिले की कलेक्टर निधि निवेदिता पर पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव की आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सियासत गरमा गई है। महिला कांग्रेस ने पूर्व मंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार शाम को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव का पुतला दहन किया गया।

गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के विरोध में आयोजित सभा के दौरान पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। सभा के दौरान बद्रीलाल यादव ने कहा कि, “कलेक्टर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गोद में बिठाकर प्रेम से दूध पिलाती है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को चांटा मारती है। डंडा मारती है।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri