May 20, 2026

भोपाल महापौर का कार्यकाल समाप्त, कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार

भोपाल। बुधवार को भोपाल संभाग कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव ने प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। भोपाल महापौर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कल्पना श्रीवास्तव को प्रशासक नियुक्त किया गया है। अब अगले महापौर चुनाव तक महापौर की सारी जिम्मेदारी कल्पना श्रीवास्तव संभालेगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को भोपाल, इंदौर व जबलपुर नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इंदौर में अगले नगर निगम चुनावों तक इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) आकाश त्रिपाठी को शहरी निकाय का प्रशासक नियुक्त किया है। वहीँ जबलपुर में भी संभागायुक्त रवींद्र मिश्रा को प्रशासक नियुक्त किया है।

इसके अलावा छिंदवाड़ा, बडोनी खुर्द, बनखेड़ी, पलेरा, शमशाबाद नगरीय निकायों में भी अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है। छिंदवाड़ा में कलेक्टर को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि बडोनी खुर्द, बनखेड़ी, पलेरा, शमशाबाद में तहसीलदार को प्रशासक बनाए जाने के लिए कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri