जबलपुर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चपेट में आने से कटनी के कांग्रेस नेता गुड्डा दीक्षित का निधन हो गया है। उनके निधन से कांग्रेस में शौक की लहर छा गई हैं।
बता दे कि कांग्रेस नेता गुड्डा दीक्षित में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण ज्यादा फैलने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
