जबलपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती लखन घनघोरिया का आज कोरोना टेस्ट किया गया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बता दे कि कमलनाथ सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री रहे लखन घनघोरिया पिछले एक महीने से अस्वस्थ्य चल रहे हैं। रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार ना होने पर सोमवार को उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
घनघोरिया सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित है। जबलपुर में भी उनका कोरोना टेस्ट किया गया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थीं। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद उनकी फिर से जांच की गयी तो उसमें वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
