जबलपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया की तबीयत ज्यादा ख़राब हो गई है। उन्हें आनन-फानन में एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। घनघोरिया को निमोनिया की शिकायत है। उनका कोरोना टेस्ट भी किया है और रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
बता दे कि कमलनाथ सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री रहे लखन घनघोरिया पिछले एक महीने से अस्वस्थ्य चल रहे हैं। रविवार देर रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार ना होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
लखन घनघोरिया की तबीयत ज्यादा ख़राब होने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में उनका हालचाल जाना है। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लखन घनघोरिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
