भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कांग्रेस के बागी सुरेश धाकड़ की बेटी ज्योति ने आत्महत्या कर दी हैं। ज्योति अपने डॉक्टर पति के साथ राजस्थान के बारां जिले में रहती थी। फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मृतका ज्योति के पति बारां जिले के शाहाबाद में चिकित्सा अधिकारी है। गुरुवार देर रात ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फ़िलहाल आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए हैं।
बता दे कि ज्योति पोहरी से कांग्रेस के विधायक रहे सुरेश धाकड़ की बेटी है। सुरेश धाकड़ उन सिंधिया समर्थक 22 नेताओं में से एक हैं जो इन वक़्त बेंगलुरु में हैं। स्पीकर ने सभी 22 नेताओं का विधायक पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
