भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में शुक्रवार का दिन बहुत अहम् होने वाला है। आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कमलनाथ सरकार को मध्यप्रदेश विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है। हालाँकि खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ फ्लोर टेस्ट से पहले ही राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
वहीँ दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही भाजपा में ख़ुशी की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट में पराजित होगी। हमारा विश्वास है, हम बहुमत में हैं। फ्लोर टेस्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा सुप्रीम कोर्ट का फैसले का स्वागत है। यह गरीबों की योजनाओं की जीत है। भाजपा के उन लाखों कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्हें प्रताड़ित किया गया।
वहीँ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराश नहीं है। भाजपा ने हमारे विधायकों को कर्नाटक में बंधक बनाकर एक गंदा खेल खेला है। हम हर चुनौती का सामना करेंगे।
