भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी प्रदेश में कोरोना के 976 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 48 हजार 351 हो गई है। साथ बुधवार को 18 लोगों की मौत के बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या 1159 हो गई है। प्रदेश में अब तक 36 हजार 475 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
दूसरी तरफ राजधानी भोपाल में बुधवार को कोरोना के 199 नए मामले सामने आए हैं। इससे राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या 9305 हो गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 263 पर पहुँच गया है। आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार को 189 नए मरीज मिले है। इससे इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10370 हो गई है।
उज्जैन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के बाद अब एसपी मनोज कुमार सिंह और नायब तहसीलदार भूमिका जैन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद कई अधिकारियों ने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया हैं। वहीं रीवा के डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। डीआईजी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर इलैया राजा टी समेत 6 अधिकारी-कर्मचारी होम क्वारैंटाइन हो गए हैं।
