May 19, 2026

छिंदवाड़ा में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज

छिंदवाड़ा। कोरोना वायरस ने प्रदेश के एक और जिले में दस्तक दे दी है। छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मरीज सामने आया है। छिंदवाड़ा के गुलाबरा में रह रहे 36 वर्षीय किशनलाल वनती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। छिंदवाडा जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने से इलाके में बैचेनी बढ़ गई है।

बता दे कि किशनलाल इंदौर के वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ है और जिले के केवलारी गांव का रहने वाला है। वह अपना इलाज कराने के लिए 2 दिन गुलाबरा में अपनी बहन के घर रुके थे। जानकारी मिली है कि किशनलाल ने दो दिन गुलाबरा, दो दिन लालबाग, दो दिन ग्राम मालहन वाड़ा में बिताए हैं। बताया जाता है कि वो लॉक डौन से पहले ही छिंदवाड़ा आये थे और उन्होंने 7 दिन छिंदवाड़ा में बिताए हैं।

फ़िलहाल प्रशासन उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की जांच कर रहा है। इसके पहले छिंदवाड़ा से भेजे गए 9 सैम्पल नेगेटिव निकले थे। प्रशासन ने सभी तरह के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri