May 19, 2026

आईएएस अफसर को पॉजिटिव मिला कोरोना

भोपाल। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में भोपाल में एक आईएएस अफसर सहित पांच कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। आईएएस अफसर जे विजय कुमार में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसी के साथ भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या आठ हो गई है। वहीं प्रदेश में ये आंकड़ा 120 तक पहुंच गया है।

बता दे कि जे विजय कुमार मध्यप्रदेश हेल्थ कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर और मध्यप्रदेश आयुष्मान भारत निरामयम सोसाइटी के सीईओ है। विजय कुमार 2011 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। कुछ दिनों पहले ही वह प्रदेश से बाहर की यात्रा करके लौटे हैं। गुरुवार को विजय कुमार में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि, इसकी पुष्टि करने के लिए दोबारा जांच कराई जा रही है।

वहीँ अन्य चार कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति जमाती है। भोपाल में गुरुवार को 65 जमातियों की रिपोर्ट आई है, इनमें 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से तीन म्यांमार जबकि एक ओडिशा का रहने वाला है। वहीँ 61 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पॉजीटिव मरीजों में आइबरी कोष्ट निवासी सुलेमान, बर्मा म्यांमार निवासी खिमूव और कोएद के अलावा भुवनेश्वर निवासी शेख महमूद शामिल हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri