इंदौर। इंदौर के एमआरटीबी अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने का मामला सामने आया हैं। मरीज के अस्पताल से गायब होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि सारे विभागों की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
दरअसल 42 वर्षीय साजिद पिता सरफराज को पिछले दिनों कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद से उनका इलाज एमआरटीबी अस्पताल में चल रहा है। इलाज के दौरान साजिद अस्पताल से भाग गया और तंजीम नगर खजराना में जा घुसा।
अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में सभी विभागों की टीम ने घेराबंदी कर साजिद को पकड़ने में सफलता हासिल की। अब यह पता लगाया जा रहा है कि अस्पताल से भागने के बाद साजिद कहाँ-कहाँ गया था। यह व्यक्ति और कितनों के सम्पर्क में आया।
