उज्जैन। उज्जैन में 65 वर्षीय वृद्ध महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। कलेक्टर ने सभी लोगों को अपने घरों में ही रहने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर किसी को होम क्वॉरेंटाइन के निर्देश दिए गए हैं तो वह इसका अनिवार्य रूप से पालन करें।
बता दे कि बुधवार सुबह इंदौर में कोरोना वायरस के चार जबकि उज्जैन में एक मरीज सामने आया हैं। उज्जैन की कोरोना वायरस पॉजिटिव वृद्ध महिला का इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
उज्जैन के व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उज्जैन में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कलेक्टर शशांक मिश्र ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस ने उज्जैन में दस्तक दे दी है इसलिए सतर्कता अत्यंत ही आवश्यक है। अगर किसी को होम क्वॉरेंटाइन के निर्देश दिए गए हैं तो वह घर में अलग कमरे में आइसोलेशन में रहे।
वहीँ स्वास्थ्य विभाग, पीएचई सहित अन्य विभागों का अमला जानसापुरा पहुंच गया है। कोरोना वायरस पॉजिटिव महिला जानसापुरा में ही रहती है। महिला की हिस्ट्री देखी जा रही है। महिला जिन-जिन लोगों के सम्पर्क में आई होगी, उनकी भी जाँच की जाएगी।
